डीग में देवी सिंह उसरानी ने लिया प्रधान पद की शपथ, विधायक शैलेश सिंह बोले – अब नहीं सहेंगे भ्रष्टाचार

Friday, Jul 18, 2025-06:42 PM (IST)

भरतपुर। कुम्हेर पंचायत समिति के नव निर्वाचित प्रधान देवी सिंह उसरानी ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उपखंड अधिकारी (आईएएस) श्रेष्ठा श्री ने उन्हें पंचायत समिति कार्यालय में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह उपस्थित रहे।

विधायक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “कई वर्षों से जनता भ्रष्टाचार के कारण परेशान रही है। अब उन्हें इससे राहत मिलेगी।” उन्होंने नव नियुक्त प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचे, इसके लिए प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए।

शपथ लेने के बाद देवी सिंह उसरानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

इस मौके पर विकास अधिकारी रणवीर सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय, खुशीराम पूनिया, भूपेंद्र भटावली, रणवीर दहवा, मदन ताखा, कुशलपाल अवार, महेश फौजदार, सुरेंद्र महरावर और विकेश थेरावर सहित कई जनप्रतिनिधियों और सरपंचों ने देवी सिंह और विधायक शैलेश सिंह का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।


Content Editor

Sourabh Dubey

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News