महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में भाग लेंगे राजस्थान से कांग्रेस कार्यकर्ता

11/27/2021 10:38:44 PM

जयपुर, 27 नवंबर (भाषा) देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 12 दिसंबर को नई दिल्ली में रैली आहूत की है जिसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान के तहत आसमान छूती मंहगाई के खिलाफ दिल्ली में 12 दिसंबर को ''महंगाई हटाओ रैली'' आहूत की है। उन्होंने कहा कि रामलीला ग्राउंड में प्रस्तावित इस रैली में उनके नेतृत्व में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

डोटासरा ने कहा,‘‘महंगाई आसमान छू रही है, महंगाई से गरीब आदमी का जीना दूभर हो रहा है और उसे दो वक्त की रोटी भी मिल नहीं रही है। महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है।’’
डोटासरा ने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी आपसी तालमेल से काम करेंगे और रैली में अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने इस रैली को सफल बनाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अन्य मंत्रियों के साथ भी चर्चा की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News