Dholpur News: बाड़ी में जिला स्तरीय OBC प्रकोष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक न्याय और ओबीसी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
Thursday, Jun 18, 2026-02:26 PM (IST)
धौलपुर: धौलपुर जिले के बाड़ी स्थित कन्हैया रिसोर्ट में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, ओबीसी सशक्तिकरण तथा राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
हरसहाय यादव रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव रहे, जबकि अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ, धौलपुर के जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने की। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भरतपुर संभाग प्रभारी अजीत सिंह महुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश गुर्जर तथा भरतपुर जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जयपुर से पधारे प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग के हरसहाय यादव का धौलपुर बाड़ी विधानसभा के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सोनू यादव और छोटे भाई अभिषेक यादव द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।
संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान ओबीसी समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज में समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार सृजन और संविधान प्रदत्त अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पार्टी हमेशा वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के साथ
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी द्वारा समय-समय पर लागू की गई जनहितकारी नीतियाँ सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही हैं।
संगठनात्मक स्तर पर मजबूती की आवश्यकता
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में ओबीसी समाज के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की और उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर मजबूती की आवश्यकता बताई।
अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे
सम्मेलन में बाड़ी विधायक एवं धौलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार जाटव, बाड़ी विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत परमार, पूर्व प्रधान लाखन सिंह गुर्जर, पीसीसी सचिव अमित मुद्गल, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामलखन मीणा, सेवादल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही
इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें रामेंद्र मीणा, शिबू लोदा, अभिषेक यादव, विनेश सेन, नरेंद्र यादव, दीपक पाराशर, प्रदीप अवस्थी, हैदर खान, जीतू बिटोलिया सहित अनेक नाम शामिल रहे।
संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया
सम्मेलन के समापन पर उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समान प्रतिनिधित्व और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि ओबीसी समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा।
