झोटवाड़ा में बनेगा राजस्थान का दूसरा पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, क्षेत्र को मिलेगा विकास का नया आयाम

Saturday, Jul 19, 2025-03:26 PM (IST)

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बस्सी नागा, तहसील जोबनेर में 50 बीघा भूमि का आवंटन कर राजस्थान का दूसरा पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना से पशुपालन, कृषि एवं अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से जनप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतिफल है। झोटवाड़ा क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को सशक्त बनाएगा। यह निर्णय क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और युवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।

इस विश्वविद्यालय की स्थापना से पशुपालन, कृषि अनुसंधान, जैविक विज्ञान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी के निरंतर प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पित नेतृत्व के कारण ही यह बड़ा निर्णय संभव हो सका है। क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।


Content Editor

Raunak Pareek

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News