DWF राजस्थान के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. विकास बामनिया

Tuesday, May 26, 2026-04:18 PM (IST)

जयपुर । डॉक्टर्स वेल्फेयर फेडरेशन(DWF) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में डॉ. विकास बामनिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों डॉ. राधेश्याम जाट एवं डॉ. हरीश पालीवाल की देखरेख में संपन्न हुई।   

डॉ.बामनिया लंबे समय से चिकित्सक हितों और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में DWF के जनरल सेक्रेटरी (2024-25), वाइस प्रेसिडेंट (2025-26) रह चुके हैं तथा वर्तमान में DWF RDA विंग के प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं और सामाजिक सरोकारों के साथ डॉक्टरों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं।

नवनिर्वाचित राज्य अध्यक्ष डॉ. बामनिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रेजिडेंट डॉक्टर्स, फील्ड में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर्स एवं सभी चिकित्सकों के हितों की रक्षा करना होगी। उन्होंने संगठन में समानता, सद्भावना और सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए जहां भी संघर्ष की आवश्यकता होगी, वहां संगठन मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा।

चिकित्सक साथियों ने डॉ. बामनिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में DWF राजस्थान डॉक्टरों के हितों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाएगा तथा संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
उल्लेखनीय हैं कि डॉ विकास बामनिया के पिता डॉ शंकर एच बामनिया सीएमएचओ उदयपुर भी अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश मदचिव हैं और उन्ही के कदमों पर डॉ विकास भी चिकित्सकों के हित में संघर्षरत है

 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News