चुनावी माहौल में एक्टिव हुई बीजेपी, जनाक्रोश अभियान के फेज-2 की हुई शुरुआत, इन मुद्दों पर चलेगी दांव

3/15/2023 1:43:32 PM

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं। लिहाजा सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां तो पहले से ही मैदान में हैं। लेकिन अब आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी हुंकार भर रही हैं। वहीं चुनाव को देखते हुए  बीजेपी अब कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश अभियान निकाल रही हैं। 

आज से हुई जनाक्रोश फेज-2 की शुरूआत

बता दें कि बीजेपी प्रदेश संगठन की ओर से राजस्थान के सभी जिलों में 30 मार्च तक यह अभियान चलाएगी। वहीं इस अभियान में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। जिससे इन रैलियों में जान फूंकने की जद्दोजहद भी पूरी तरह की जाएगी। गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में गहलोत सरकार के कार्यकाल के 4 साल पूरे हुए थे। उस दौरान भी बीजेपी ने प्रदेशभर में जनाक्रोश यात्रा निकाली थी। 

प्रदेश प्रभारी ने सौंपी जिम्मेदारियां 

वहीं अब आज यानी 15 मार्च से बीजेपी अपने जनाक्रोश अभियान का दूसरा फेज शुरू कर रही है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय मेइओन एक बैठक भी की गई थी। जिसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जनाक्रोश अभियान, वीरांगनाओं का मामला, किरोड़ी लाल के साथ कथित मारपीट मामले समेत सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन और उन्हें राजस्थान के हर घर तक पहुंचनाने के बारे मे चर्चा करते हुए सभी कार्य़कर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां गिनाई गई थी। 


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News