NSUI का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Tuesday, Jun 09, 2026-08:16 PM (IST)
चित्तौड़गढ़ । NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष अमन खान के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों, युवाओं एवं समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों को न्याय दिलाने एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, राजस्थान में छात्र संघ चुनाव पुनः प्रारंभ करने तथा राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक द्वारा पुलिस कर्मियों एवं महिलाओं के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
NSUI नगर अध्यक्ष अमन खान ने कहा कि छात्र एवं युवा वर्ग की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे NSUI किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो संगठन प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विरोध प्रदर्शन में छात्र प्रतिनिधि युवराज सिंह ने बताया की चुनाव जल्द से जल्द बहाल किए जाए वरना NSUI उग्र प्रदर्शन करेगी कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा, अभिषेक सालवी, जिला महासचिव पवन नाथ, कान सिंह सोलंकी, जिला सचिव हर्षवर्धन गुर्जर, मिहिर पुरोहित, चित्तौड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जय पारीक, इकाई अध्यक्ष अविनाश आचार्य, करण मीणा, ईश्वर गुर्जर , ऋषभ चावट, अल्ताफ शेख,विक्रम सिंह, कृष्णा जाट, पूजा , खुशबू ,खुशी , कुणाल घारू, अंगद सिंह, जयेश सिंघोलिया, अजय नाथ ,सहित बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
"छात्रों को न्याय दो, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्र संघ चुनाव बहाल करो" और "हमारी मांगें पूरी करो" जैसे नारों के साथ प्रदर्शन का समापन ज्ञापन सौंपकर किया गया।
