मोदी सरकार के 12 साल, ये 12 उपलब्धियां हैं बेमिसाल
Wednesday, Jun 10, 2026-02:15 PM (IST)
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने 10 जून को सत्ता में 12 साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसे कई बड़े फैसले किए हैं, जिन्होंने देश की राजनीति को हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया है और जिसके चलते भारत में बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुआ है। हम आपको मोदी सरकार के 12 साल में हासिल की गई उन 12 बड़ी उपब्धियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने देश की दशा और दिशा दोनों को बदल कर रखा दिया। तो आइए जानते हैं...
1- संविधान से अनुच्छेद 370 खत्म
जी हां, मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर के लिए संविधान में अनुच्छेद 370 के तहत विशेष प्रावधान को खत्म कर दिया। इससे जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हमेशा के लिए खत्म हो गया।
2-गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण
मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 2019 के जनवरी सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान संसद से पास करवाया।
3- 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज
कोविड महामारी के समय से देश के 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत मुफ्त में अनाज देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई, जो लगातार जारी रखा जा रहा है।
4- नागरिकता संशोधन कानून
2019 में ही अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही साल मोदी सरकार ने CAA लागू किया। जिसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भाग कर भारत आए 6 अल्पसंख्यकों- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी को भारतीय नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है।
5- अयोध्या राम मंदिर का निर्माण
नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने सदियों से चली आ रही रामजन्मभूमि विवाद को खत्म किया और मोदी सरकार ने वहां भगवान रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देना शुरू किया।
6- महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में ही 2023 के सितंबर में संसद से ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक पास कराकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया। इसके तहत लोकसभा और प्रदेश विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ हो गया।
7- ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाएं
मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसने देश में बहुत बड़े आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है। जैसे— स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन
8- GST
मोदी सरकार ने 1 जुलाई, 2017 की आधी रात से जीएसटी को आधिकारिक रूप से लागू किया।
इस व्यवस्था से देश में अलग-अलग तरह के अप्रत्यक्ष करों की जगह एक एकीकृत टैक्स सिस्टम लागू किया गया।
9- नोटबंदी
8 नवंबर, 2016 को मोदी सरकार ने तब चलने वाले पांच सौ और एक हजार के करेंसी नोट को बंद करने का फैसला किया। यह कदम कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लक्ष्य के साथ उठाया गया। इसके बाद देश में जिस तेजी से डिजिटल पेमेंट में क्रांति आई, वह पूरे विश्व के लिए मिसाल बन चुका है।
10- अंग्रेजों के समय के कानून खत्म
मोदी सरकार ने 12 वर्षों के अपने कार्यकाल में ब्रिटिश हुकूमत के समय के बारह सौ से ज्यादा बेवजह के कानूनों को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही यही नहीं, आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह तीन नए भारतीय कानून लाए गए जैसे- भारतीय न्याय संहिता,
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम
11- ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध
मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार ने एक बार में तीन तलाक को अपराध घोषित कर दिया। भारतीय संसद ने अगस्त, 2019 से इस प्रतिबंध पर मुहर लगा दी।
12- विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
मोदी सरकार ने 12 वर्षों में रेलवे, हाइवे, एक्सप्रेसवे और एविएशन सेक्टर के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसकी वजह से हाइवे नेटवर्क का विस्तार 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है। देश में 74 से बढ़कर 160 से ज्यादा एयरपोर्ट संचालन में हैं।
