BJP अध्यक्ष J. P. Nadda से मिले राजस्थान CM Bhajanlal, जानें क्या हुई बातचीत !
Tuesday, Apr 29, 2025-11:40 AM (IST)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, मेडिकल एजुकेशन के विस्तार और जन स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री शर्मा ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा:
"आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री आदरणीय श्री जे. पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान माननीय मंत्री महोदय को हमारी सरकार द्वारा राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं जन स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की।"
पद्म श्री सम्मान पर लोक कलाकारों को मुख्यमंत्री की बधाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन और लोक मांड गायिका बेगम बतूल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री सम्मान प्रदान किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा:
"आज नई दिल्ली में राजस्थान की प्रख्यात भजन और लोक मांड गायिका बेगम बतूल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत कौशल और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और लोक कलाओं की जीवंतता का भी प्रतिनिधित्व करती है।"
शायर शीन काफ़ निज़ाम को भी पद्म श्री मिलने पर सम्मान
मुख्यमंत्री ने प्रख्यात उर्दू शायर, आलोचक एवं साहित्यकार शीन काफ़ निज़ाम को भी साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज राजस्थान के मशहूर उर्दू शायर, आलोचक और साहित्य के विद्वान शीन काफ निज़ाम को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह गौरवशाली उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा एवं साहित्य के प्रति अटूट समर्पण का सुपरिणाम है।"
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 98वीं जयंती पर उन्हें इस तरह किया याद
