जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रू-ब-रू हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री

Sunday, Jul 20, 2025-03:19 PM (IST)

 जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रू-ब-रू हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री

जोधपुर, 20 जुलाई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को  कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि रामसेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए जो एफिडेविट सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हुए दाखिल किया था, उस पर अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी को देश को जवाब देना चाहिए। शेखावत ने दो टूक कहा कि रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सोच और अशोक गहलोत के निजी विचारों में क्या अंतर है? यह भी देश के सामने स्पष्ट किया जाना चाहिए। भाजपा और उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता पर शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, भगवान और भजनलाल, सबकी एक ही राशि है, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार होती है तो देश पर काल का साया छा जाता है।


Content Editor

Kailash Singh

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News