कोटा के धर्मांतरण मामले में आया नया मोड़, बालमुकुंदाचार्य ने कर दिया बड़ा ऐलान
Saturday, Jun 27, 2026-12:17 PM (IST)
जयपुर/कोटा: राजस्थान के कोटा में एक युवक के मोबाइल में लड़कियों के धार्मिक प्रतीक के साथ आपत्तिजनक वीडियो मिलने की घटना सामने आई है। जिसके बाद बजरंग कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बजरंग दल का आरोप है कि युवक हिंदू से मुस्लिम बना है। यह मामला उद्योग नगर थाना थाना सीआई मांगेलाल ने बताया बजरंग दल कार्यकर्ता ने 15 जून को शिकायत दी थी। शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बजरंग दल कार्यकर्ता योगेश रेनवाल ने बताया-युवक जन्म से हिंदू था। इस युवक की कुछ महीने से संदिग्ध गतिविधियां लगी। बजरंग दल हेल्पलाइन नंबर पर उसके खिलाफ शिकायत मिली। जिसके बाद उसके पास से कई हिंदू लड़कियों के वीडियो मिलने के साथ ही पाकिस्तान से कनेक्शन भी सामने आया।
कोटा के इस मामले को लेकर समाज में चिंता का माहौल बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। इसी क्रम में जयपुर की हवा महल सीट से विधायक बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने भी इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी बहन-बेटी के साथ छल, शोषण या किसी भी प्रकार का अपराध हुआ है तो दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और सुरक्षा किसी भी सभ्य समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की जाए ताकि वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दबाव या पक्षपात नहीं होना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। ऐसे में आप भी देखिए की विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इस घटना पर शासन व प्रशासन से क्या मांग करते हुए क्या बड़ा ऐलान किया है।
