SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर आग मामले में जांच पर सवाल, नर्सेज का 8वें दिन भी 2 घंटे की गेट मीटिंग के साथ विरोध प्रदर्शन

Saturday, Mar 07, 2026-06:01 PM (IST)

जयपुर | नर्सेज का राजधानी के सभी अस्पतालों में 2 घंटे गैट मीटिंग के साथ विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी। अक्टूबर 2025 में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के ट्रोमा सेन्टर के ICU में लगी आग की जांच रिपोर्ट को लेकर, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा विरोध प्रदर्शन अब मेडिकल कॉलेज के अधीन सभी चिकित्सालयों में फैल चुका है। दोबारा निष्पक्ष जांच को लेकर एसएमएस  चिकित्सालय सहित मेडिकल कॉलेज के अधीन सभी चिकित्सालयों में (जनाना चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, जेकेलोन, मनो चिकित्सा केंद्र, सेठी कालोनी, गणगौरी चिकित्सालय आदि में विरोध जोर पकड़ता जा रहा है। 

नर्सेज के साथ अन्य कैडर के कर्मचारी भी विरोध में शामिल होने लगे हैं। संयुक्त संघर्ष समिति का कहना है कि इसकी जांच ढंग से नहीं हुई है एवं कुछ लोगों को इसमें सरकार द्वारा बचाया जा रहा है जो कि गलत है। यदि समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से हरि सिंह भाटी, रमेश सैनी जे पी कसवां, खुशी राम मीणा, महिपाल सामोता, सुनील शर्मा, के के यादव, प्रदीप नीम रोट, महेंद्र कुड़ी, अनेशः सैनी, शिवराम यादव, विनीता शेखावत, मनोज डूबी, सुनीता बेनीवाल, सियाराम, रेखा, संतोष,  धर्मराज रोलानिया,सरिता ,ओमप्रकाश लश्करी, सोम सिंह, भरत जाटव, अजय बघेल, बालकृष्ण शर्मा ,सुरेश यादव, निर्मला मीणा, राजेश यादव, उदय सिंह, गंगा लाल,रजनीकांत, विजय लूणा सहित,हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News