निविदा नर्सेज का आंदोलन तेज, तीन नर्सेज आमरण अनशन पर बैठे

Wednesday, Jul 29, 2026-06:15 PM (IST)

जयपुर। निविदा नर्सेज का आंदोलन आज धरने के 46वें दिन एवं क्रमिक अनशन के 12वें दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के बावजूद आज तक निविदा नर्सेज की मांगों तथा स्व. दीपक को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज करते हुए के.के. यादव, धर्मवीर मीना एवं महेश जाट आज से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

 

संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति के नरेंद्र सिंह शेखावत,राजेंद्र राना,चंद्रकांत शर्मा , पवन मीना,विनीता शेखावत,हरि सिंह भाटी,महिपाल सामोता ने राज्य सरकार से मांग की है कि निविदा नर्सेज की सभी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा स्व. दीपक के मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाए। 

 

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को सम्पूर्ण राजस्थान में और तेज किया जाएगा। राजस्थान के सभी जिलों के निविदा नर्सेज मुकेश चौधरी, त्रिदेव, दशरथ, कमल चौधरी, सत्येंद्र सामोता, विक्रम संत, ओंकार जाट, अशोक यादव, विमल शर्मा, ज्योति, मंजू, मोनिका, नूर, महेंद्र मीणा, रेणु मीणा, लीला, उर्मिला, सविता  निर्मला, उजाला, नैना, शिव सिंह मीणा, विकास, झाबर, मनोज, वरुण, राजेंद्र, पवन, आशीष सहित सैकड़ो नर्सेज उपस्थित रहे।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News