जयपुर में नर्सेज का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी
Saturday, Aug 01, 2026-08:27 PM (IST)
जयपुर। निविदा नर्सेज की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन आज धरने के 50वें दिन एवं आमरण अनशन कर रहे कृष्ण कुमार यादव, महेश जाट का चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। लंबे समय से आंदोलनरत निविदा नर्सेज की मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से आक्रोशित नर्सेज ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है।
समिति का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल पीड़ित नर्सेज के प्रति संवेदनशीलता का परिचय नहीं देकर प्रतिनिधि मण्डल की जायज मांगो को नजर अंदाज कर आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य कर रहें हैं। जिससे आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है और अब नर्सेज अपने अधिकारों एवं न्याय की मांग को लेकर निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य हैं।
समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राना, चंद्रकांत शर्मा, पवन मीना, रामवीर सोलंकी, विनीता शेखावत, जे पी कस्वां हरि सिंह भाटी, महिपाल सामोता एवं गुड्डी सैनी ने बताया कि आज, धरना स्थल पर सीकर से वरिष्ठ नर्सेज नेता गोवर्धन ख्यालिया, राजेश बाटड़ जिला अध्यक्ष महासंघ, सुभाष कटारिया ओमपाल सिंह, मुकेश कुमार ने कहा कि 50 दिनों से संघर्षरत समस्त निविदा नर्सेज की सेवा बहाली के स्पष्ट आदेश जारी किया जाए तथा स्वर्गीय दीपक के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा संपूर्ण राजस्थान में नर्सेज का आंदोलन तेज किया जाएगा।
आज धरना स्थल पर विशाल शर्मा, नवीन यादव, टीना जोशी, दिव्या, प्रतिभा, नौरती, शबाना, मंजू, सपना मौजूद रहे। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो जयपुर में बड़ा आंदोलन होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
