डॉ. Soumya Gurjar ने दी स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि, 11वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित
Tuesday, Jul 07, 2026-06:18 PM (IST)
जयपुर। पंजाब केसरी राजस्थान के कार्यालय पर Swadesh Chopra को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सौम्या गुर्जर भी मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने कहा 'स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी समूह द्वारा पूरे देश भर में यह हेल्थ चेकअप जो करवाया जा रहा है वो एक बहुत ही अच्छा काम है। क्योंकि हमें हमारे स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना चाहिए और जो भी जरूरतमंद है उनको स्वास्थ्य से संबंधित ये जो सेवाएं प्राप्त होंगी उससे हमारे स्वस्थ भारत के सपने को साकार होने में गति मिलेगी।
डॉ. सौम्या गुर्जर ने आगे कहा 'इनके परिजनों को भी मैं धन्यवाद देती हूं कि आपके द्वारा यह जो पुनीत कार्य किया जा रहा है और स्वदेश जी जहां भी होंगी वहां उनको अच्छा लगेगा कि उनकी जो आज 11वीं पुण्यतिथि है उस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे देश भर में ये कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
