JNUIMRC में तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) कार्यशाला का शुभारंभ

Thursday, Jul 30, 2026-07:37 PM (IST)

जयपुर। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर (JNUIMRC) की मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) द्वारा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के क्षेत्रीय केंद्र के तत्वावधान में 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (बीसीएमई) कार्यशाला का बुधवार को शुभारंभ हुआ।


गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का आधार सतत शैक्षणिक विकास
इस कार्यक्रम का उ‌द्घाटन जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप बक्शी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का आधार सतत शैक्षणिक विकास है। उन्होंने कहा कि बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को विद्यार्थी-केंद्रित एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराते हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त होती है और अंततः इसका लाभ समाज एवं मरीजों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जेएनयूआईएमएसआरसी एनएमसी के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

संकाय सदस्यों का व्यवस्थित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक
स्वागत उ‌द्बोधन में मेजर जनरल (डॉ.) एम. एस. तेवतिया ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संकाय सदस्यों का व्यवस्थित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मेडिकल एजुकेशन यूनिट को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) का आभार व्यक्त किया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
एनएमसी समन्वयक डॉ. इंदु मोहन ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देशभर के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


प्रशिक्षण एनएमसी की कम्पीटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन रूपरेखा के अनुरूप आयोजित
तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी संकाय सदस्यों को शैक्षणिक सिद्धांतों, पाठ्यक्रम नियोजन, आधुनिक शिक्षण-अधिगम विधियों, मूल्यांकन तकनीकों तथा प्रभावी फीडबैक जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एनएमसी की कम्पीटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन (सीबीएमई) रूपरेखा के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई
कार्यक्रम में जेएनयूआईएमएसआरसी ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने तथा दक्ष चिकित्सा शिक्षकों के विकास के लिए भविष्य में भी एनएमसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ऐसे फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News