राज्यपाल को डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने "विकसित राजस्थान@2047" की प्रथम प्रति भेंट की
Wednesday, Aug 05, 2026-05:29 PM (IST)
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को लोकभवन में बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं लेखक डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने विकसित राजस्थान@2047 अंग्रेजी और हिंदी में लिखी पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। राज्यपाल ने इसकी सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
शर्मा ने राज्यपाल बागडे को बताया कि राज्य सरकार द्वारा विकसित राजस्थान विजन 2047 दस्तावेज तैयार किया गया है। इस दस्तावेज के अंतर्गत विकसित राजस्थान के लिए रखी प्राथमिकताओं में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने बताया कि पुस्तक में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं, महत्वपूर्ण नीतियों, कार्यक्रमों और विकास से जुड़े कार्य विशेष रूप से दिये गए हैं। युवाओं और आम जन तक "विकसित राजस्थान" की सोच को पहुंचाने के लिए पुस्तक का सम्पादन और लेखन किया गया है।
