जयपुर में अम्बेडकर जयंती पर संविधान पर मंथन, गहलोत होंगे मुख्य अतिथि

Tuesday, Apr 14, 2026-01:42 PM (IST)

जयपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बुधवार दोपहर 2 बजे जयपुर के बियानी गर्ल्स कॉलेज स्थित उत्सव ऑडिटोरियम में “वर्तमान में संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष चुनौतियां और संभावनाएं” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

इस सेमिनार का आयोजन राजीव गांधी स्टडी सर्किल, भारत सेवा संस्थान और बियानी लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। स्टडी सर्किल के प्रदेश सह-समन्वयक प्रो. ध्यान सिंह गोठवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रतन लाल शिरकत करेंगे।

सेमिनार की अध्यक्षता बीएम शर्मा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविन्द सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और जीएस बापना उपस्थित रहेंगे। इस सेमिनार में संविधान के समक्ष वर्तमान चुनौतियों, संस्थाओं की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News