जयपुर की दो अदालतों में बम ब्लास्ट की धमकी से हड़कंप, मेल भेजने वाले ने खुद को बताया पूर्व नक्सली |

Friday, May 30, 2025-05:43 PM (IST)

जयपुर की दो अदालतों मेट्रो कोर्ट और फैमिली कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसमें लिखा था कि दोपहर 2 बजे तक तीन आईडी से धमाके किए जाएंगे।

ईमेल भेजने वाले ने खुद को पूर्व नक्सली बताया और धमाके की योजना का जिक्र किया। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली, दोनों अदालत परिसरों को तत्काल खाली कराया गया।

सुरक्षा बलों की चौकसी: घटना की जानकारी मिलते ही बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा। फैमिली कोर्ट परिसर में करीब चार घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। मेट्रो कोर्ट में एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, जिसके बाद अदालत परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

ईमेल की जांच शुरू: ईमेल में जिस तरह की जानकारी दी गई और जिस भाषा का उपयोग किया गया, उससे यह गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना जा रहा है। पुलिस और साइबर टीम ने मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वकीलों और आम जनता में दहशत: सुबह अदालत में पहुंचे वकील, वादकारी और स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


Content Editor

Rahul yadav

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News