कानूनगो महेन्द्र सिंह मौर्य 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Friday, Jul 18, 2025-04:42 PM (IST)

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बानसूर तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो महेन्द्र सिंह मौर्य को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ACB चौकी भिवाड़ी इकाई द्वारा ACB मुख्यालय के निर्देश और उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में की गई।

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी माता के नाम से खरीदी गई जमीन के नामांतकरण के लिए प्रयास किए थे। तहसील कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने और SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद, कानूनगो महेन्द्र सिंह मौर्य ने हल्का पटवारी से आदेश दिलवाने के एवज में ₹5000 की रिश्वत की मांग की।

परिवादी की शिकायत सत्य पाए जाने पर, ACB टीम ने पुलिस उप अधीक्षक परमेश्वर लाल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। आगे की जांच ACB द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।


Content Editor

Raunak Pareek

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News