दौलत सिंह धाबाई, जिला कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व सरपंच का रविवार रात निधन ।

Monday, Jul 14, 2025-05:53 PM (IST)

दौलत सिंह धाबाई, जिला कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व सरपंच, रविवार रात 7:02 बजे 78 वर्ष की आयु में निधन हो गए।

वे लंबे समय से अस्वस्थ थे, और हाल ही में उनकी सेहत बिगड़ गई थी।

धाबाई जी न केवल झिकड़िया गांव में सरपंच रहे, बल्कि कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई जिम्मेदार पदों पर कार्य किया।

उनका मधुर स्वभाव और सेवा के प्रति समर्पण उन्हें सभी में प्रिय बनाते थे। उनके पीछे पत्नी, दो पुत्रियां, दो छोटे भाई और विस्तृत परिवार है।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे उनके निजी खेत में संपन्न हुआ। उनकी अंतिम यात्रा झिकड़िया स्थित आवास से शुरू होकर खेत के श्मशान स्थल तक भारी बारिश के बीच सौ से अधिक ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस यात्रा में सुनेल सुलिया, चोरखेड़ी, नयागाव, कोटड़ा मोगरा, गुराड़ी, गुरा डी का खेड़ा, आकोदिया, अलावा और खेताखेड़ा सहित आसपास के गाँवों के लोग उपस्थित थे।

अजय सिंह धाबाई ने अपने बड़े पापा को मुखाग्नि दी।

दौलत सिंह धाबाई का निधन और उनका विदाई समारोह इस बात का साक्ष्य है कि वे अपने कार्यकाल और निजी जीवन में कितना सम्मानित व्यक्तित्व थे।

घने बादलों के बीच, उनकी अंतिम यात्रा ग्रामीण समुदाय की एकता और संवेदनशीलता का प्रतीक बनी।


Content Editor

Shruti Jha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News