जन्म दिन पर राज्यपाल को अमित शाह, मुख्यमंत्री शर्मा और देवनानी ने भी दी बधाई और शुभकामनाएं

Sunday, Aug 17, 2025-07:05 PM (IST)

जन्म दिन पर राज्यपाल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री  शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने भी दी बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल को जन्मदिन पर राष्ट्रपति  द्रोपदी मुर्मु ने फोन कर दी बधाई

जयपुर, 17 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: से ही विशिष्ट जनों ने फोन कर उन्हें बधाई और स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल  बागडे को केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी। पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे आदि ने भी व्यक्तिश: फोन कर राज्यपाल  बागडे को जन्मदिन की बधाई और मंगलकामनाएं दी। इन सबने राज्यपाल  बागडे को जमीन से जुड़ा आदर्श व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायक है।

राज्यपाल  बागडे ने अपने जन्मदिन पर मिली बधाइयां और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विशिष्ट जनों, गणमान्य जनों और आम जन का प्यार और सद्भाव ही उनके जीवन की प्रेरणा है।


Content Editor

Shruti Jha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News