राजस्थान में युवाओं को 26,000 से अधिक सरकारी नौकरियों की सौगात, एक दिन में जारी हुईं बंपर भर्तियां
Friday, Jul 18, 2025-08:06 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बड़ी राहत और प्रोत्साहन देते हुए 26,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती के विज्ञापन एक ही दिन में जारी किए हैं। गुरुवार को हुई इस बंपर घोषणा ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की किरण जगाई है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है, और यह फैसला उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
इन विभागों में होंगी बड़ी भर्तियां:
-
शिक्षा विभाग (माध्यमिक):
-
प्राध्यापक: 3,225 पद
-
वरिष्ठ अध्यापक: 6,500 पद
-
-
संस्कृत शिक्षा विभाग:
-
अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2: 2,759 पद
-
-
प्रारंभिक शिक्षा विभाग:
-
अध्यापक लेवल-1: 5,000 पद
-
-
गृह विभाग:
-
उप निरीक्षक (SI): 1,015 पद
-
SI (AP): 896
-
SI (AP) सहरिया: 4
-
SI (AP) अनुसूचित क्षेत्र: 25
-
SI (IB): 26
-
प्लाटून कमांडर: 64
-
-
-
गृह रक्षा विभाग:
-
प्लाटून कमाण्डर: 84 पद
-
-
कृषि विभाग:
-
सहायक अभियंता: 281 पद
-
कृषि पर्यवेक्षक: 1,100 पद
-
-
पशुपालन विभाग:
-
पशु चिकित्सा अधिकारी: 1,100 पद
-
-
वन विभाग:
-
वनपाल, वनरक्षक, सर्वेयर: 785 पद
-
-
ऊर्जा विभाग:
-
विविध पद: 2,163 पद
-
-
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग:
-
विविध पद: 1,050 पद
-
-
आयुर्वेद विभाग:
-
आयुष अधिकारी (संविदा): 1,535 पद
-
भर्ती के साथ नियुक्तियां भी जारी:
इसी दिन जयपुर के दादिया में आयोजित ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में 8,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।
राज्य सरकार ने अब तक 75,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और वर्ष 2025 में 81,000 पदों पर भर्ती का कैलेंडर पहले ही घोषित कर दिया गया है।
साथ ही, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को और सशक्त करते हुए उसमें सदस्यों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जिससे प्रक्रियाओं में गति और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी।