राजस्थान में प्रियंका गांधी ने किए 2 बड़े चुनावी वादे, महिला वोटर्स को साधने की हुई भरपूर कोशिश

10/25/2023 5:46:50 PM

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का घमासान अब चरम पर हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेता धरातल पर लोगों से मुलाकातें कर रहे हैं। उन्हें अपने दावे और वाडे समझा रहे हैं। इसी बीच आज यानी बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के झुंझुनू के दौरे पर रही। जहां एक बड़ी जनसभा को उन्होंने संबोधित भी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता को साधने के लिए दो बड़े वादे भी कर डाले। दरअसल प्रियंका गांधी ने महिला वोटर्स को साधते हुए कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में भी गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का वादा किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होती हैं तो इस योजना के तहत घर की महिला मुखिया को साल में दो-या तीन किस्तों में 10,000 रूपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 

कर्नाटक में लागू है गृह लक्ष्मी योजना

आपको बता दें कि वर्तमान में यह योजना कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने लागू कर रखी है। इस योजना के लिए तकरीबन 17500 करोड रुपए का बजट भी रखा गया है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के हिसाब से इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। इन पैसों का उपयोग महिलाएं अपने परिवार के खर्चे और खुद की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकती हैं। 

प्रियंका की सभा से गहलोत ने किया दूसरा बड़ा वादा 

प्रियंका गांधी की इस सभा से दूसरा बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। सीएम गहलोत ने कहा कि दो बड़ी गारंटी आज जनता को दे रहे हैं। आज की गारंटी महिलाओं के लिए सस्ते गैस सिलेंडर की गारंटी। सीएम ने कहा कि अब 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। घोषणा करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि महिला सम्मान के रूप में परिवार की मुखिया का सम्मान कांग्रेस ने किया है। प्रत्येक महिला मुखिया को 10 हजार रुपए सालाना मिलेंगे। महिला स्वाभिमान के लिए यह दस हजार रूपए दिए जाएंगे, जो दो से तीन किश्तों में मिलेंगे।  
 


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News