केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना, फोन टैपिंग पर नैतिक अधिकार खो चुकी कांग्रेस : शेखावत
Tuesday, Jun 17, 2025-12:53 PM (IST)
जोधपुर, 17 जून 2025। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो ग्रेस की गहलोत सरकार के दौरान जो फोन टैपिंग हुई थी, उसके खुलासे खुद मुख्यमंत्री के तत्कालीन ओएसडी ने किए थे, इसलिए कांग्रेस फोन टैपिंग मामले पर अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।
पूर्व गहलोत सरकार के दौरान जो फोन टैपिंग हुई, उसके खुलासे खुद मुख्यमंत्री के तत्कालीन ओएसडी ने किए- शेखावत
मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के मंत्री, विधायक और उप मुख्यमंत्री खुद उन पर टिप्पणी करते थे, इसलिए दूसरों पर आरोप लगाने से अच्छा है कि पहले कांग्रेस को स्वयं अपने भीतर झांकना चाहिए। वहीं जातीय जनगणना पर कांग्रेस द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर शेखावत ने कहा कि जब कोई विषय समझ में न आए या जानबूझकर न समझा जाए तो उस नासमझी पर प्रतिक्रिया देने के बजाय कभी-कभी विनोद कर लेना ज्यादा बेहतर होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक निर्णय लेने वाली पार्टी है, जो परिवार भाव से काम करती है।
प्रधानमंत्री का सम्मान, पूरे भारतवर्ष का सम्मान
केंद्रीय मंत्री ने साइप्रस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे भारतवर्ष का सम्मान है, जो हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री ने विश्व के हर कोने में जाकर भारत की कूटनीतिक ताकत को बढ़ाया है, जो देश के 140 करोड़ जनता का सम्मान है।
भारत विरोधियों के हौसले पस्त
शेखावत ने कहा कि जो लोग भारत का विरोध कर रहे हैं, उरी, पुलवामा और पहलगाम के बाद जिस तरह भारत ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है, उससे उनके हौसले पस्त हैं, इसलिए ऐसे लोग भारत का विरोध करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं, लेकिन इससे भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
