जेडीए ने दो बीघा निजी खातेदारी भूमि पर बनी आठ अवैध विलाओं को किया ध्वस्त, सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण
Thursday, Aug 06, 2026-07:24 PM (IST)
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार, अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा ग्राम निमेड़ा, जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर निर्माणाधीन 08 अवैध विलाओं को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया। गांधीपथ गिरनार कॉलोनी के प्लॉट नं. 03 में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ किये गये अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। हरनाथपुरा गोपाल कुंज कॉलोनी व देवी नगर विस्तार कॉलोनी में रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया
उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम निमेड़ा, जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘जानकी विहार’’ के नाम से बने निर्माणाधीन 08 अवैध विलाओं व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जविप्रा द्वारा ध्वस्तीकरण में हुये व्यय खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी।
रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया
जोन-07 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गांधीपथ गिरनार के प्लॉट नं. 03 में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ टिनषेडनुमा वर्कषॉप का अवैध निर्माण किए जाने पर किये गये अवैध निर्माण को आज जोन-07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जे.सी.बी. मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। जोन-07 के क्षेत्राधिकार अवस्थित हरनाथपुरा गोपाल कुंज व देवी नगर विस्तार, जिला जयपुर में रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर चबूतरा, दीवार बनाकर, गेट लगाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को आज जोन-07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निषादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन षिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, षष्टम् प्रवर्तन अधिकारी जोन-07, 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24x7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajpolice.gov.in,cce.jda@rajasthan.gov.in,enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
