Diwali Festival : दीपावली पूजन मुहूर्त 1 नवंबर 2024

Thursday, Oct 31, 2024-01:01 PM (IST)

 

यपुर/जोधपुर,  31 अक्टूबर 2024 । पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या दिनाङ्क 01 नवम्बर 2024 को प्रदोषकाल में अमावस्या होने से इसी दिन दीपावली मनायी जायेगी। लक्ष्मी पूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिर लग्न व स्थिर नवांश में किया जाना सर्वश्रेष्ठ होता है। इस वर्ष लक्ष्मीपूजन का समय इस प्रकार रहेगा। अमावस्या इस दिन सायं 06:17 तक रहेगी।
 
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 
दिवाकाल का श्रेष्ठ चौघड़िया
चर लाभ अमृत का चौघड़िया :- प्रातः 6:40 से प्रातः 10:47 तक
अभिजीत :-  प्रातः 11:46 से दोपहर 12:34 तक 
शुभ का चौघड़िया :- दोपहर 12:10 से दोपहर 01:33 तक
चर का चौघड़िया :- सायं 04:17 से सायं 05:40 तक 

रात्रि का श्रेष्ठ चौघड़िया
लाभ का चौघड़िया :- रात्रि 08:57 से रात्रि 10:34 तक
शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया :- मध्यरात्रि 12:10 से अंतरात्रि 05:02 तक 

सर्वश्रेष्ठ समय
प्रदोष काल ( लग्न ) - सायं 05:40 - रात्रि 08:16 तक
इसके अतिरिक्त सायं 06:41 से सायं 06:53 (इसमें प्रदोष काल, स्थिर वृष लग्र एवं कुम्भ का नवमांश रहेेगा) तक रहेगा।
वृष काल ( लग्न ) – सायं 06:31 - रात्रि 08:28 तक
सिंह काल ( लग्न )  - मध्यरात्रि 01:01 - अन्तरात्रि 03:17 तक
 


Content Editor

Chandra Prakash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News