भारत सेवा संस्थान करेगा शहीदों को याद, राजापार्क में प्रदर्शनी भी लगेगी
Sunday, Mar 22, 2026-03:22 PM (IST)
जयपुर। भारत सेवा संस्थान की ओर से अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस पर कल 23 मार्च को उन्हें और अन्य क्रांतिकारियों को श्रद्धा से याद किया जायेगा।
शहीद भगत सिंह पार्क में होगा में होगा समारोह
संस्थान के सचिव और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता जी.एस. बापना ने बताया कि श्रद्वांजलि समारोह सुबह 9 बजे राजा पार्क में गुरुद्वारा साहिब के सामने स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में होगा। बापना ने बताया कि, अंग्रेज सरकार द्वारा देश की आजादी के इन तीनों दीवानों को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी।
प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
कार्यक्रम को लेकर बापना ने बताया कि इस मौके पर हनुमानगढ़ के शंकर सोनी द्वारा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व लुटा देने वाले असंख्य क्रांतिकारियों में से कुछ के बारे में जुटाई जानकारियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें बड़ी संख्या ऐसे क्रांतिकारी भी हैं जो अभी तक भी गुमनाम हैं।
सचित्र विस्तृत जानकारी मिलेगी
बापना ने कहा कि, देश-प्रदेश के युवाओं के लिए देखने-समझने योग्य इस प्रदर्शनी में भारत और भारत से बाहर स्वाधीनता के लिए संघर्ष करने वालों के साथ लाहौर षड़यंत्र मामले और अंडमान की सेल्युलर जेल में सजा भोगने वाले क्रांतिकारियों पर सचित्र विस्तृत जानकारी होगी। उनके अनुसार इसमें एक अलग हिस्सा राजपूताना के क्रांतिकारियों पर भी है।
