7 अगस्त को युवा मतदाताओं से संवाद करेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह

Wednesday, Aug 05, 2026-06:37 PM (IST)

जयपुर। आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राज्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान राजेश्वर सिंह 7 अगस्त को जयपुर के कंवर नगर स्थित श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय में युवा मतदाताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा।

पहली बार विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त

यह राज्य में पहला अवसर होगा, जब राज्य निर्वाचन आयुक्त स्वयं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, मतदाता जागरूकता और मतदान के महत्व पर संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा।

ELC की गतिविधियों का होगा प्रस्तुतीकरण

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में Electoral Literacy Club (ELC) की अभिनव गतिविधियों और कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण भी राज्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करना है।


Content Editor

LUCKY SHARMA

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News