BAP कार्यकर्ताओं की गहलोत के घर ज्वाइंनिंग, भड़के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

Thursday, Jul 30, 2026-07:08 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में बाप पार्टी के तीन सौ से ज्यादा युवा कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग का मौका था लेकिन पूरा कार्यक्रम अशोक गहलोत के सरकारी निवास पर हो जाने से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भङक गए. मालवीय के लिए तो ये पूरा घटनाक्रम रंग में भंग पड़ने जैसा था, क्योंकि कुछ ही समय पहले मालवीय कांग्रेस में फिर लौटे थे. उनके लिए कांग्रेस में उनकी वापसी के बाद ये शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मौका था लेकिन प्रदेश कांग्रेस में श्रेय की राजनीति का खामियाजा इस कार्यक्रम में उन्हें भुगतना पड़ा. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि –‘’व्यक्तिवादी पूजा से कांग्रेस ने बहुत नुकसान झेला है. मैं जब तक कांग्रेस में हूं, किसी व्यक्ति का नारा नहीं लगाऊंगा.

 

मीडिया में अपनी नाराजगी जाहिर की
डोटासरा ने पीसीसी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही मीडिया में अपनी नाराजगी जाहिर कर दी. डोटासरा ने महेन्द्रजीत सिंह मालवीय और उनके समर्थकों की मौजूदगी में ही तंज कसा कि “मालवीय मुझसे बड़े नेता थे लेकिन पार्टी छोडने की वजह से आज मेरे पीछे खड़े हैं. न विधायक बन पाए और न हीं सांसद बन पाएं. अगर इनमें दम है तो किसी और पार्टी में चलें जाएं और चुनाव जीतकर बता दें तो मेरा नाम बदल देना. हमनें उन्हें खुला चैलेंज करके चुनाव हराया था. अगर मेरी सिफारिश नहीं होती तो वे आज फिर कांग्रेस में नहीं होते.’’ 

 

घटनाक्रम से मालवीय सकते में दिखे
इस पूरे घटनाक्रम से मालवीय सकते में दिखे. मीडिया से बातचीत में मालवीय ने कहा कि मेरी ज्वाइंनिग तो पहले ही हो चुकी थी. मेरे साथ आज ज्वाइन करने वाले युवाओं की इच्छा थी कि वो पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलें. इसमें परंपरा टूटने जैसी कोई बात नहीं है. 

 

गहलोत के समर्थन में नारे लगाए
दरअसल, पूरे घटनाक्रम में मालवीय के साथ सैंक़डों कार्यकर्ता पीसीसी से पहले गहलोत के निवास पर पहुंचे और वहां कांग्रेस का पट्टा पहनकर गहलोत के समर्थन में नारे लगाए. इसकी टीस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंच पर आयोजित सभा में भी दिखी, जिसमें महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के समर्थकों को डोटासरा ने मालवीय के भाषण के बीच रोक कर यह हिदायत दी कि यहां किसी नेता के मुख्यमंत्री के नारे नहीं लगेंगे, यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नारे लगेंगे.


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News