जैसलमेर में सोलर प्लांट चोरी का खुलासा: झिझनियाली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, माल बरामद!

Monday, Mar 23, 2026-11:58 AM (IST)

जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड स्थित झिझनियाली थाना पुलिस ने सोलर प्लांट में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

17 मार्च को दर्ज हुआ था मामला

थाना अधिकारी सुमेर सिंह इंदा के अनुसार, अदानी सोलर प्लांट (बईया) के सिक्योरिटी इंचार्ज इंद्र सिंह राठौड़ ने 17 मार्च को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात चोरों ने प्लांट में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

तेजी से कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवतदान और वृताधिकारी रूप सिंह इंदा के सुपरविजन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी सलीमखा पुत्र बाधेखान, निवासी गाले की बस्ती (झिझनियाली) ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी का माल बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जैसलमेर में सोलर प्लांट चोरी का खुलासा: झिझनियाली पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर माल किया बरामद

जैसलमेर के फतेहगढ़ क्षेत्र में सोलर प्लांट चोरी मामले में झिझनियाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में।


Content Editor

Payal Choudhary

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News