कावड़ियों का किया गलता तीर्थ स्थल पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत।

Sunday, Aug 03, 2025-04:53 PM (IST)

कावड़ियों का किया गलता तीर्थ स्थल पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत।
जयपुर, 3 अगस्त । श्री बालाजी जनकल्याण सेवा ट्रस्ट हाथोज धाम एवं भारतीय जनता पार्टी हवामहल विधानसभा परिवार के तत्वावधान में स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज विधायक हवामहल के नेतृत्व में अपराकांशी जयपुर शहर में तीर्थ स्थल गलता द्वार पर पधारे कावड़ियों का स्वागत सत्कार पुष्प वर्षा करके किया। विधायक हवामहल स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने बताया कि  अपरा कांशी जयपुर शहर में गालव ऋषि की तपोभूमि तीर्थ स्थल गलता पर कावड़ियों का समागम हुआ। गलता द्वार पर गलता तीर्थ स्थल पर पधारे कावड़ियों का भाजपा हवामहल परिवार के कार्यकर्ताओं एवं सन्त महंत पुजारियों तथा समाज सेवी संस्थाओं की उपस्थिति में स्वागत सत्कार किया गया। हिन्दू धर्म में तीर्थों के जल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया है शास्त्रों में। हजारों शिव भगत तीर्थ स्थलों से जल भरकर अपने अपने क्षेत्रों में भगवान शिव को जलाभिषेक करते है और भगवान शिव से परिवार, समाज,प्रदेश की खुशहाली, हेतु प्रार्थना करते है।
भगवान शिव तीर्थों के जल से प्रश्न होकर सभी शिव भक्तों पर कृपा बरसाते है। इस अवसर पर , रामरज दास त्यागी महाराज, रामसुख त्यागी महाराज, शनि धाम रंधावा बाबा, , भाजपा जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित पारीक, पोंड्रिक मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर साहू, शहर मंत्री सुरेश गुर्जर, , पार्षद नंदकिशोर सैनी, सुरेश सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश जांगिड, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, विक्रम सिंह तंवर, मदन नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बागवानी, पार्षद प्रत्याशी हेमपाल मीणा, विमला कंवर, आलोक पारीक, मनप्रकाश गुप्ता, वीर जैन, अनिल गुर्जर,  राजकुमारी ब्रह्मभट्ट, संतोष गुप्ता, रेखा सैनी, भावना सैनी, मंजू सैन, वंदना जोशी, सत्यनारायण देंडवाल, अनिल यादव, सुभाष शर्मा, तरुण शर्मा, करण घेंघट , संदीप शर्मा,सहित पूज्य संत-महंत, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Content Editor

Kailash Singh

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News