JDA ने जयपुर के विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹575 करोड़, सड़क से सीवरेज और Sports Facilities तक होंगे बड़े काम

Monday, Aug 10, 2026-06:34 PM (IST)

जयपुर। जयपुर शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने बड़ा फैसला लिया है। JDA की PWC बैठक में शहर एवं JDA क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹575 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गईं।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को मंथन सभागार में आयोजित बैठक में सड़क, यातायात, सीवरेज, खेल सुविधाओं और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई।

सांगानेर में ₹300 करोड़ की Elevated Road

सांगानेर क्षेत्र में जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलवे लाइन पर हल्दीघाटी एवं डिग्गी/मालपुरा रोड के मध्य RUB निर्माण के लिए ₹18.89 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

इसके साथ ही सांगानेर सर्किल से चोरडिया पेट्रोल पंप होते हुए मालपुरा गेट के पास तक Elevated Road निर्माण के लिए ₹300 करोड़ की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Sports Facilities पर भी फोकस

मानसरोवर स्थित मॉडर्न स्कूल के पास Sports Complex के विकास, संचालन एवं संधारण के लिए ₹25.59 करोड़ तथा स्वर्ण विहार JDA योजना में Sports Complex के लिए ₹2.58 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

दोनों परियोजनाओं को Design, Build, Operate and Maintain (DBOM) आधार पर विकसित किया जाएगा।

₹205 करोड़ से नेवटा में बनेगा STP

नेवटा में 50 MLD Sewage Treatment Plant (STP) और ट्रंक मेन लाइन के निर्माण के साथ 10 वर्ष के संचालन एवं संधारण के लिए ₹205.32 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

वहीं द्रव्यवती नदी से जुड़े पर्यावरणीय और जल प्रबंधन कार्यों के लिए संयुक्त सीवेज एवं एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और Hybrid Solar Power System के लिए ₹5.12 करोड़ मंजूर किए गए।

सड़कों और अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी

जनपथ, श्याम नगर से गुर्जर की थड़ी होते हुए न्यू सांगानेर रोड तक PHED द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद रोड कट की बहाली एवं नवीनीकरण के Phase-II के लिए ₹8.57 करोड़ स्वीकृत किए गए।

इसके अलावा चोमू विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण और सुधार कार्यों के लिए ₹6.26 करोड़ की मंजूरी दी गई।

JDA के अनुसार इन परियोजनाओं से जयपुर में सड़क एवं यातायात व्यवस्था, सीवरेज और पर्यावरणीय सुविधाओं, खेल सुविधाओं तथा हरित विकास को मजबूती मिलेगी।

बैठक में सचिव डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त प्रतिभा पारीक, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक अभियांत्रिकी देवेंद्र गुप्ता एवं अजय गर्ग, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Content Editor

LUCKY SHARMA

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News