तरुण जायसवाल बने अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के जयपुर युवा अध्यक्ष, समाज के लोगों ने दी बधाई
Saturday, Oct 10, 2026-01:59 PM (IST)
जयपुर। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने तरुण जायसवाल को जयपुर शहर के युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। तरुण जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महासभा की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अनुशंसा एवं विचार-विमर्श के बाद तरुण जायसवाल को वर्ष 2024-2027 के कार्यकाल के लिए जयपुर शहर का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र में महासभा ने विश्वास जताया कि तरुण जायसवाल अपनी शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक पृष्ठभूमि, रचनात्मक सोच और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनसे सामाजिक एकता को मजबूत करने, संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है।
तरुण जायसवाल की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए समाज के लोगों ने आशा व्यक्त की कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे। साथ ही, उनके नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
तरुण जायसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
