बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला: नरेंद्र कटारा
Monday, Feb 02, 2026-10:15 AM (IST)
जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुभव और दूरदर्शी सोच पर आधारित बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सशक्त, समावेशी सतत, संतुलित आर्थिक विकास की रूप रेखा रखी है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ युवाओं द्वारा साझा किए कई इनोवेटिव आइडिया ने इस बजट को युवा वर्ग के लिए अनोखा बना दिया।
बजट 2026 के माध्यम से देश दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, युवाओं पर विश्वास करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने युवाओं को सशक्त और सामर्थ्यवान बनाने के लिए इस बजट में विशेष प्रावधान रखे हैं।
आने वाले समय में भारत का युवा AI और आधुनिक तकनीकी के माध्यम से कृषि और किसानी को आगे बढ़ाएगा और आधुनिक खेती के माध्यम से भारत को मजबूत करने का काम करेगा। एजुकेशन, A I और स्किल के विशेष बजटीय प्रावधानों से भारत का युवा सामर्थवान बनेगा जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा ।
