भीलवाड़ा में मिनी ट्रक से 42 किलो डोडा चूरा जब्त, देशी पिस्टल और 8 कारतूस बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

Thursday, Feb 12, 2026-06:00 PM (IST)

भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिनी ट्रक से 42 किलो से ज्यादा डोडा चूरा बरामद किया।  तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल और 8 कारतूस भी मिले। पुलिस ने ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया है। 

सूचना के बाद जोधरास चौराहे पर कार्रवाई 
सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी दौरान एटीएफ चौकी के एएसआई अयूब मोहम्मद ने सूचना दी कि सरस डेयरी के आगे जोधडास चौराहे के पास एक संदिग्ध मिनी ट्रक खड़ा है। 

इसके पीछे तिरपाल लगी है और उसमें अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। 


टूल बॉक्स और केबिन में छिपाया था डोडा चूरा 
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मिनी ट्रक में ड्राइवर ने अपना नाम राजकुमार और खलासी ने महिपाल बताया। 
गाड़ी की तलाशी लेने पर ट्रक में पॉलिएस्टर फिल्म के रोल भरे मिले। इनके नीचे टूल बॉक्स में दो प्लास्टिक के कट्टे और केबिन में बॉक्स के नीचे एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। 

तीनों कट्टों में कुल 42 किलो 160 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। 
खलासी के बैग से पिस्टल और 8 कारतूस मिले पुलिस ने खलासी की चेकिंग की तो उसकी गोद में रखे बैग से एक देशी पिस्टल, पांच कारतूस और एक मैगजीन में लगे तीन कारतूस बरामद किए गए।  इसके बाद एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

मिनी ट्रक भी जब्त, पूछताछ जारी पुलिस ने अवैध डोडा चूरा, पिस्टल, 8 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मिनी ट्रक को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों से डोडा चूरा तस्करी और अवैध हथियार रखने को लेकर डिटेल पूछताछ की जा रही है।  ये रहे गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने राजकुमार (35) पिता सुमेर राम विश्नोई निवासी जोधपुर और महिपाल (23) पिता भागीरथ चौधरी निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। 

यह थी टीम 
सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह एएसआई अयूब मोहम्मद, कांस्टेबल राजाराम, सुरेश, राधेराम शामिल थे। 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News