कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निर्देश पर राजसमंद कुश्ती अकादमी का निरीक्षण
Thursday, Jul 10, 2025-12:03 PM (IST)

राजसमंद | राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निर्देशानुसार जिला खेल अधिकारी द्वारा राजसमंद स्थित प्रस्तावित कुश्ती अकादमी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं, और स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों का व्यापक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण में यह तय किया गया कि कुश्ती अकादमी की स्थापना के लिए आवश्यक सुविधाओं, प्रशिक्षण स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि आगामी महीनों में इसे प्रारंभ किया जा सके।
इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा:
“राजस्थान को खेलों की धरती बनाना है। हर जिले की प्रतिभा को निखारना हमारी जिम्मेदारी है। नाथद्वारा की कुश्ती अकादमी एक नया अध्याय लिखेगी ग्रामीण खेल विकास में।” राज्य सरकार का उद्देश्य है कि खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आधुनिक सुविधाओं और प्रशिक्षित मार्गदर्शन से निखारा जाए। नाथद्वारा में कुश्ती अकादमी इसी विजन का हिस्सा है और आने वाले समय में यहां से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।