अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी को “बेस्ट एम्प्लॉयर – 2025” पुरस्कार

Monday, Mar 16, 2026-04:35 PM (IST)

जयपुर: अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. को सेवा क्षेत्र के लघु और मध्यम उद्योग वर्ग (SME) में उत्कृष्ट नियोक्ता के रूप में “बेस्ट एम्प्लॉयर – 2025” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 12 मार्च 2026 को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में आयोजित संस्था के 61वें स्थापना दिवस एवं पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

 

कंपनी के प्रबंध निदेशक ने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार कर्मचारियों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और उनकी भलाई के प्रयासों की सराहना है। उन्होंने बताया कि अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी अपने कर्मचारियों के पेशेवर विकास, प्रशिक्षण, सुरक्षित कार्य वातावरण और प्रेरक प्रबंधन नीतियों के लिए समर्पित है।

 

SME सेक्टर में उत्कृष्ट नियोक्ता बनने के लिए चयनित होना कंपनी के संगठनात्मक संस्कृति और कर्मचारियों के प्रति सम्मान का प्रमाण है। पुरस्कार समारोह में उद्योग जगत, व्यापारिक प्रतिनिधि और विभिन्न कंपनियों के प्रबंधक उपस्थित थे, जिन्होंने इस उपलब्धि को सराहा।

 

कंपनी का लक्ष्य न केवल तकनीकी क्षेत्र में नवाचार लाना है, बल्कि अपने कर्मचारियों के लिए प्रेरक और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना भी है। यह सम्मान अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी को आगे बढ़ने और अपने कर्मचारियों के विकास के लिए नई पहल करने के लिए प्रेरित करेगा।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News