भीलवाड़ा: एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव का हमीरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

Friday, Mar 27, 2026-01:45 PM (IST)

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को हमीरगढ़ थाने का निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।  निरीक्षण के दौरान एसपी यादव ने थाने के विभिन्न अभिलेखों और रिकॉर्डों की गहनता से जांच की। उन्होंने रिकार्ड के रखरखाव और अद्यतन स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, थाना स्टाफ की उपस्थिति, वर्दी की व्यवस्था और अनुशासन का भी जायजा लिया। 

एसपी यादव ने पुलिस जवानों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई एवं अन्य जरूरी आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार बेड़ा सहित स्टाफ मौजूद रहा


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News