भीलवाड़ा: CI राजपाल सिंह पर गिरी गाज, धमकी देने के मामले में 17 CC चार्जशीट
Saturday, Mar 21, 2026-06:20 PM (IST)
भीलवाड़ा । प्रतापनगर सीआई राजपाल सिंह राठौड़ को एसपी ने गत दिनों एक व्यक्ति को फोन पर दी धमकी के मामले में 17 सीसी की चार्जशीट दी है। प्रतापनगर सीआई राजपालसिंह द्वारा कांग्रेस नेता और मीडियाकर्मी अनिल राठी को मरने-मारने की धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर गत दिनों वायरल हुआ था।
अनिल राठी द्वारा किसी मामले को लेकर वाट्सएप ग्रुप पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर इन दोनों के बीच विवाद हो गया था। दरअसल वाट्सएप ग्रुप पर अनिलकुमार राठी की ओर से कोई टिप्पणियां की गई थी। इसमें राजपाल नाम का उल्लेख आया था। इस पर आपत्ति जताते हुए प्रतापनगर सीआई राजपाल सिंह ने गत दिनों अनिल राठी को कॉल कर सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर मरने-मारने की धमकी दी थी।
