कोटा में शांति धारीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में की शिरकत |

Thursday, Jan 26, 2023-02:53 PM (IST)

कोटा आज 74वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने स्टेडियम पहुचंकर झंडा रोहण किया। जिसके बाद मंत्री धारीवाल ने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। वहीं प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ ही कई रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। इस बीच अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन राज्यपाल का भाषण पढा।

वहीं मंत्री धारीवाल ने अपने भाषण में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया और कहा कि प्रदेश की जनता के लिए कई योजनाओं को सरकार ने धरातल पर उतारा है। प्रशासन शहरो के संग अभियान के तहत लोगो को उनके मकान का मालिकाना हक दिलाया इसके साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र मे भी कई उत्कृष्ट कार्य किए। वहीं कोटा में 5 हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए गए है। चम्बल रिवर फ्रंट पर निर्माण देश नहीं विश्व के लिए एतिहासिक पर्यटन स्थल है। इसके साथ ही आधुनिक ऑक्सीजन पार्क का निर्माण किया जा रहा है।


News Editor

Vikash thakur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News