जयपुर में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो 2026 का आगाज़, दिया कुमारी ने तकनीकी नवाचारों को सराहा

Saturday, Mar 28, 2026-04:23 PM (IST)

जयपुर। जयपुर के जेईसीसी में आयोजित ‘नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो 2026’ में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाग लेकर प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग की अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों का अवलोकन किया। यह आयोजन प्रिंटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया एवं राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों और उद्यमियों से संवाद कर उनके अनुभवों और सुझावों को जाना। उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर इसे और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का दौरा किया और नवीनतम तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने स्टार्टअप्स और युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस एक्सपो के माध्यम से प्रदेश में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित भी होंगे। 

 

कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा जी, प्रिंटिंग क्लब के एमडी आदित्य सिंह जी, डायरेक्टर ललित कुमावत जी व नितिन मानदेव जी, प्रोफेशनल डायरेक्टर आर.ड़ी. भटनागर जी, राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता जी, महासचिव विकास अग्रवाल जी, देश भर से पधारे उद्यमी, प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News