कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल ट्रेन शुरू: डूंगरपुर में भी ठहराव, यात्रियों को राहत

Tuesday, Apr 07, 2026-04:21 PM (IST)

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। कानपुर सेंट्रल से असारवा के बीच चलने वाली यह ट्रेन डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस दिन से शुरू होगी सेवा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार—

  • गाड़ी संख्या 01905 (कानपुर सेंट्रल–असारवा): 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक (कुल 15 फेरे), हर सोमवार सुबह 8:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01906 (असारवा–कानपुर सेंट्रल): 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक (कुल 15 फेरे), हर मंगलवार सुबह 8:55 बजे प्रस्थान, बुधवार सुबह 7:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें—
इटावा, फिरोजाबाद, बयाना, सवाई माधोपुर, उदयपुर सिटी, डूंगरपुर, हिम्मतनगर सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।

ट्रेन में होंगे 19 कोच

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 डिब्बे लगाए जाएंगे—

  • 1 सेकंड एसी
  • 2 थर्ड एसी
  • 9 स्लीपर
  • 5 सामान्य श्रेणी
  • 2 गार्ड डिब्बे

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के सीजन में यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और सफर अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News