जयपुर के इतिहास में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने स्वयं कलश लेकर प्रस्तुत की अनुकरणीय मिसाल
Wednesday, Aug 05, 2026-07:06 PM (IST)
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री विभाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धर्मसमर्पण का अनुपम संगम बन गया।
प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण मुख्य (प्रथम) कलश एवं चार मंगल कलशों का पुन्यार्जन रहा। लीला देवी जैन, मुकेश जैन–अंजू जैन, चैतन्य–शांतम, चेताषा–कनिष्क जैन तथा नागेश्वरिया परिवार (निर्माण नगर) ने प्रथम कलश एवं चार मंगल कलशों का पुण्यार्जन कर धर्म प्रभावना की ऐसी प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की, जो समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके इस पुण्यमय योगदान का उपस्थित समाज ने भावभीना अभिनंदन करते हुए उन्हें धर्म, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बताया।
इसके साथ ही जयपुर के इतिहास में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वयं आगे बढ़कर कलश लेकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष जे. के. जैन, उपाध्यक्ष लोकेश सोगानी, मंत्री ज्ञान बिलाला, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सेठी, संगठन मंत्री सुनील गंगवाल, उप संगठन मंत्री राजेन्द्र सोनी, संरक्षक महावीर बाकलीवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य सुनील गोधा, नवीन कुमार बाकलीवाल, पदमचंद जैन, सुधीर जैन बोहरा,ताराचंद वेद, राकेश चांदवाड, दिनेश जैन नगीना वाले, संतोष कासलीवाल,सहित अन्य पदाधिकारियों ने यह संदेश दिया कि धर्मकार्य में सबसे पहले स्वयं आगे बढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
विशेष रूप से द्वितीय कलश के पुन्यार्जक सुनील गोधा-सुनीता गोधा तथा तृतीय कलश के पुन्यार्जक हेमेंद्र सेठी–श्रीमती कल्पना सेठी ने भी समाज के समक्ष प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर धर्म के प्रति अपनी अटूट आस्था एवं समर्पण का परिचय दिया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं प्रथम कलश के पुन्यार्जकों की इस प्रेरणादायी पहल से प्रभावित होकर समाज के अनेक परिवार भी धर्मकार्य में आगे आए और उत्साहपूर्वक कलश पुन्यार्जन का लाभ लिया। परिणामस्वरूप पूरे आयोजन में अभूतपूर्व श्रद्धा, उत्साह एवं धर्मभक्ति का वातावरण बना तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने पुण्यार्जन का लाभ प्राप्त किया।
इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन की सजगता, अनुशासन एवं समर्पित सहयोग के कारण हजारों श्रद्धालुओं ने सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
अंत में मंदिर समिति के अध्यक्ष जे. के. जैन ने आभार प्रकट करते हुए इस ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन को सफल बनाने वाले सभी दानदाताओं, कलश पुन्यार्जक परिवारों, महिला मंडल, युवा शक्ति, गुरु भक्त परिवार, स्वयंसेवकों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई, साधुवाद एवं अनंत अनुमोदना प्रेषित की।
प्रचार संयोजक—
जिनेश कुमार जैन, श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर, जयपुर
