एसएमएस मेडिकल कॉलेज में 18वें दिन खत्म हुआ आमरण अनशन, धरना रहेगा जारी
Saturday, Aug 15, 2026-06:05 PM (IST)
जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-3 पर निविदा नर्सेज की सेवा बहाली की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 18वें दिन समाप्त कर दिया गया।
माननीय चिकित्सा मंत्री के आश्वासन के बाद सवाई मानसिंह चिकित्सालय की मैट्रन सविता शर्मा एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता महेंद्र चौधरी ने चार अनशनकारियों- कृष्ण कुमार यादव, महेश जाट, गुड्डी सैनी और शबाना परवीन को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
इस दौरान संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति के नेताओं प्यारे लाल चौधरी, नरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राणा, रामवीर सौलंकी, पवन मीणा, वी.पी. सिंह, जे.पी. कस्वा, हरिसिंह भाटी और महिपाल सामोता ने कहा कि चिकित्सा मंत्री के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया गया है, लेकिन धरना अनवरत जारी रहेगा।
समिति नेताओं ने स्पष्ट किया कि राजस्थान के सभी मेडिकल कॉलेजों से हटाए गए निविदा नर्सेज की सेवा बहाली होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरका
