स्वदेश चोपड़ा की 11वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित: जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Wednesday, Jul 08, 2026-03:46 PM (IST)

जयपुर। पंजाब केसरी राजस्थान के कार्यालय पर 7 जुलाई को स्वदेश चोपड़ा को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। मेडिकल चेक कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, ईसीजी आदि का चेकअप किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या गणमान्य लोगों ने भाग लेकर स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मेडिकल कैंप लगाना बहुत अच्छा काम: टीकाराम जूली
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा 'श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी का जो जीवन रहा वो काफी सामाजिक रहा और उनकी जब पुण्यतिथि होती है इस अवसर पर आप जो मेडिकल कैंप लगाते हैं इसको लेकर मैं समझता हूं कि लोगों की भलाई का बहुत अच्छा काम है। अब आप कहेंगे गवर्नमेंट की बुराई कर रहा है लेकिन आज के समय में जब हेल्थ सेक्टर पूरा कोलैप्स हो चुका है ऐसे समय में आपने मेडिकल का ये जो कैंप लगाया गया है तो बहुत अच्छा किया है। जूली ने आगे कहा 'इससे लोगों को बहुत फायदा मिला और मैं समझता हूं कि सब लोग इससे प्रेरणा भी लेते हैं। आप उनके जीवन से और सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए कार्य उनकी पुण्यतिथि पर आप कर रहे हैं, इसके लिए आपको मैं धन्यवाद देता हूं।'


लाला जगत नारायण ने जो प्रकाश पुंज फैलाया: विधायक गोपाल शर्मा
इस कार्यक्रम में जयपुर के सिविल लाइन्स से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने भी भाग लिया और स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गोपाल शर्मा ने कहा 'पंजाब केसरी सिर्फ एक समाचार पत्र या मीडिया समूह नहीं है बल्कि भारत के अंदर पत्रकारिता की ओर से समर्पण का प्रतीक है।' विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जब देश के अंदर कुछ भी कहना और सुनना सार्वजनिक रूप से कठिन हो गया था और खासकर जब पंजाब में उग्रवाद इतने चरम पर था, तो लाला जगत नारायण जी ने जो प्रकाश पुंज फैलाया उसने भारत की पत्रकारिता को शिखर पर पहुंचाने का काम किया। और उसी परिवार से जुड़ी हुई श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी जिनकी 7 जुलाई को पुण्यतिथि पड़ती है जिसमें कुछ सालों से मैं भी लगातार आता हूं। और उनको पुष्पांजलि अर्पित करके प्रेरणा मिलती है क्योंकि यह ऐसा परिवार है जो पत्रकारिता के लिए अपनी खास पहचान रखता है।'


मेडिकल चेकअप कैंप बहुत अच्छी पहल: विजय बैंसला

स्वदेश चौपड़ा की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय बैंसला भी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा 'यह बहुत अच्छी पहल है जो आपकी है और आप हर साल इसको करते हैं। इट्स अ फैंटास्टिक थिंग व्हिच यू आर डूइंग। स्पेसिफिकली इसका रिजल्टेंट जो आता है सब लोगों के फायदे के लिए आता है और यह अच्छी बात है।' श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को लेकर विजय बैंसला ने कहा 'मेमोरीज तो ऐसे ही बनती हैं। इट्स अ फैंटास्टिक थिंग व्हिच यू डूइंग। सच अ ब्रिलियंट वे ऑफ़ रिमेंबरिंग एन इंडिविजुअल हु हैज़ कंट्रीब्यूटेड इमसली इन द पब्लिकेशन इज रियली कमेंडेबल।'

 

स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने वाला काम: डॉ. सौम्या गुर्जर
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सौम्या गुर्जर भी मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने कहा 'स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी समूह द्वारा पूरे देश भर में यह हेल्थ चेकअप कार्यक्रज जो करवाया जा रहा है वो एक बहुत ही अच्छा काम है। क्योंकि हमें हमारे स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना चाहिए और जो भी जरूरतमंद है उनको स्वास्थ्य से संबंधित ये जो सेवाएं प्राप्त होंगी उससे हमारे स्वस्थ भारत के सपने को साकार होने में गति मिलेगी।


नि:शुल्क मेडिकल कैंप सराहनीय कदम : हामिद खान मेवाती

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती भी मौजूद रहे और स्वदेश चोपड़ा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मेवाती ने कहा 'स्वदेश चोपड़ा जी के यहां पर आज हमने जो श्रद्धा सुमन अर्पित किया है और जो नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन पंजाब केसरी परिवार द्वारा किया गया है यह सराहनीय कदम है। मेवाती ने कहा 'एक हमारे परिवार की सदस्या आज इस दुनिया में नहीं है और हम उनको हमेशा इस तरह से याद करते हैं जो वास्तव में एक मैसेज देने का काम है। मैं अपनी तरफ से उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे की तरफ से भी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।'


पंजाब केसरी के समसामयिक कार्यक्रम प्रेरणादायक: शक्ति सिंह

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी शक्ति सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने भी स्वदेश चोपड़ा को श्रृद्धांजलि दी और कहा 'अगर स्वतंत्रता से पूर्व से देखा जाए तो लाला जगत नारायण जी की परंपरा से लेकर अब तक पंजाब केसरी द्वारा समय-समय पर जो विभिन्न विषयों के ऊपर समसामयिक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं वो निसंदेह प्रेरणादायक हैं। शक्ति सिंह ने आगे कहा 'यह पंजाब केसरी परिवार की महान परंपरा रही है कि देश और मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान दिया। पंजाब केसरी जिस निष्पक्षता के साथ में बात रखता आया है, उसें निसंदेह पूरे देश में सुना जाता है, समझा जाता है और पढ़ा जाता है। इस तरह के कार्यक्रम मानव समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।'


मानव सेवा ही नारायण सेवा: ओम कसेरा

स्वदेश चोपड़ा की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा 'यह एक बहुत ही पुनीत कार्यक्रम है क्योंकि मानव सेवा ही नारायण सेवा और इस अवसर पर जो सेवान हॉस्पिटल के सानिध्य में नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पूरे इंडिया के अंदर जहां—जहां भी आपके ब्यूरो ऑफिसिसेस हैं, सब जगह ऐसा कार्यक्रम किया गया है वो सराहनीय है।' निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि 'इसको लेकर मैं बहुत ही साधुवाद के साथ शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि आप ऐसे ही कार्यक्रम अन्य अवसरों पर भी करते रहें जिससे मानव मात्र की सेवा होती रहे।'


पंजाब केसरी से ही खबरों का फैक्ट चेक: गोपाल केसावत

अवसर पर गोपाल केसावत भी मौजूद रहे और कहा' देखिए पंजाब केसरी एक नाम नहीं है। यह आजादी के आंदोलन में पंजाब केसरी परिवार का बड़ा योगदान है। स्वर्गीय स्वदेश जी चोपड़ा जी की पुण्यतिथि के इस अवसर पर जो जनहित में स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर हेल्थ चेकअप का प्रोग्राम हर वर्ष की भांति किया जाता है वो पंजाब केसरी परिवार का एक स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता अभियान है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी अखबार निष्पक्षता, निर्भीकता, निडरता और बेबाकी के साथ आमजन तक खबरें पहुंचाता है। इसी वजह से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की महत्वपूर्ण भूमिका में पंजाब केसरी का नाम आता है। आज भी पंजाब केसरी की खबरों की गांव, ढाणी, आमजन तक विश्वसनीयता बनी हुई है। सरकारों की बात करें तो चाहे मौजूदा सरकार हो, पूर्व सरकारें हों, प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री और ब्यूरोक्रेट्स की टेबल पर पंजाब केसरी की प्रति हमेशा रहती है। केसावत ने कहा कि मैं स्वयं भी पंजाब केसरी का बहुत लंबे समय से पाठक हूं और मुझे जब कोई खबर की विश्वसनीयता देखनी होती है तो मैं पंजाब केसरी अखबार और इनका जो डिजिटल प्लेटफार्म है उनको देखकर खबर का क्रॉस चेक करते हैं कि जो वायरल खबरें हो रही है उनमें क्या सच्चाई है, इसको जांचने के लिए जब पंजाब केसरी की मुहर लगती है तभी यकीन होता है।


स्वदेश चोपड़ा की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पंजाब केसरी राजस्थान की प्रिंट व डिजिटल टीम के सभी सदस्यों के साथ ही सैंकड़ों की संख्या में आमजन व पाठक मौजूद रहे। सभी ने नि:शुल्क मेडिकल चेकअप सुविधा का लाभ भी लिया।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News