डूंगरपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 250 चालान; साढ़े तीन माह में 86 मौतें

Wednesday, Apr 22, 2026-06:15 PM (IST)

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डूंगरपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 250 वाहनों के चालान काटे गए।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के अनुसार अभियान के दौरान जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की गई और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चालानों में डूंगरपुर क्षेत्र में 63, सागवाड़ा में 62, सीमलवाड़ा में 69 और आसपुर में 56 मामले शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एसपी ने सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताते हुए बताया कि पिछले करीब साढ़े तीन महीनों में जिले में 174 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 86 लोगों की जान चली गई।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News