डूंगरपुर ठेकेदार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप चोबिसा जिलाध्यक्ष और योगेंद्र सिंह राठौड़ महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

Sunday, Sep 20, 2026-06:01 PM (IST)

डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर के समस्त ठेकेदार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। ठेकेदारों की मौजूदगी में हुए निर्वाचन में अनूप चोबिसा को जिलाध्यक्ष और योगेंद्र सिंह राठौड़ को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ठेकेदारों के हितों की रक्षा के साथ डूंगरपुर के विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

अनूप चोबिसा बने जिलाध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में अनूप चोबिसा को जिलाध्यक्ष, सुनील चोबिसा को संरक्षक, योगेंद्र सिंह राठौड़ को महामंत्री, गटू कलासुआ को उपाध्यक्ष और सुमित असावरा को मीडिया प्रभारी चुना गया। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद ठेकेदारों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान पर जोर

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनूप चोबिसा ने कहा कि एसोसिएशन ठेकेदारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और सभी सदस्यों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

डूंगरपुर के विकास में सहभागिता का आह्वान

महामंत्री योगेंद्र सिंह राठौड़ ने ठेकेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में भी ठेकेदारों ने डूंगरपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आगे भी नगर परिषद और जिले के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए डूंगरपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा।

ठेकेदारों के हित में एकजुट रहने की शपथ

संरक्षक सुनील चोबिसा ने कार्यकारिणी के सदस्यों को ठेकेदारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। वहीं, मीडिया प्रभारी सुमित असावरा ने जनसहभागिता से जुड़े कार्यों में संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों को भी बढ़ावा देने की बात कही।

बड़ी संख्या में ठेकेदार रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मणिलाल डामोर, चंद्रवीर सिंह, राजेश श्रीमाल, विनीत श्रीमाल, विशाल सोमपुरा, मनोज उपाध्याय, अजय शर्मा, जीवा आहरी, हिम्मत सिंह चौहान, देवी सिंह भेखड़, सुरेश रोट, लक्की वैष्णव, डीपी गोयल, सुरेंद्र सिंह, राहुल गौतम, सलाम भाई और देवा मीणा सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और ठेकेदारों के हित में मिलकर काम करने का भरोसा जताया।


Content Editor

Sourabh Dubey

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News