करौली में भाजपा की जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर बनी रणनीति
Thursday, Mar 12, 2026-04:00 PM (IST)
करौली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला महाभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्ययोजना बैठक का आयोजन गुरुवार को भंवर विलास मैरिज गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 11 बजे वंदे मातरम के साथ हुआ। इसके बाद भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया। बैठक की शुरुआत वर्ग गीत के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी एवं करौली जिले के संगठन प्रभारी नारायण लाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रमेश चंद मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजलाल डिकोलीया, प्रदेश एसटी मोर्चा पदाधिकारी शेर सिंह मीणा, लोकसभा प्रत्याशी इंदू देवी, धर्मा डागूर, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, हेमेंद्र वशिष्ठ, महेंद्र मीणा, शिव कुमार सैनी, प्रहलाद सिंघल, रमेश राजोरिया, तेज सिंह जमालपुर, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, सुरेश शुक्ला और रूप सिंह मीणा मंच पर उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं 7 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए मंडल टोली का गठन कर कार्यों का विभाजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा की संकल्पना, वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति और कार्य पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया का उपयोग, एआई, नमो ऐप, सरल ऐप और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षण शिविर में कुल सात सत्र होंगे और इसकी कुल अवधि 24 घंटे निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं का रात्रि निवास भी प्रशिक्षण स्थल पर ही रहेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, गोपाल सिंह, पुष्पेंद्र बंसल, अमित पारीक, शिवू राम मीणा, चंद्रकला मीणा, जिला मंत्री पुष्पेंद्र सैनी, धीरेंद्र बैंसला, विभांशु मोदी, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, गीता देवी, रामेंद्र सिंह, अनील चतुर्वेदी, पिंटू सोलंकी, आरती बैंसला, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र पीचानोत, कमला जोहरी, सतपाल सिंह, शिव सिंह, गोपाल शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, ववली चतुर्वेदी, शिव गणेश, रवीना मीणा, सुमिरन सिंह, कल्पेश शर्मा, नमोनारायण मीणा, राजकुमार, विमलेश, तेजेन्द्र सिंह, मनोज तिवारी, राजवीर सिंह, पवन कुमार, आदित्य शर्मा, संदीप सिंह, दिगंबर सिंह, धारा मीणा, विधा वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
