विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे निम्बार्क तीर्थ, पीठाधीश्वर श्री ''श्रीजी'' से लिया आशीर्वाद
Friday, Jul 11, 2025-05:01 PM (IST)

जयपुर, 11 जुलाई 2025। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को अजमेर स्थित अखिल भारतीय निम्बार्काचार्य पीठ—निम्बार्क तीर्थ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री "श्रीजी" महाराज का अभिनन्दन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवनानी ने निम्बार्क संप्रदाय की संत परंपरा, वैदिक ज्ञान, संस्कृत साहित्य एवं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित इस आध्यात्मिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने कहा कि निम्बार्क पीठ अनादि काल से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को प्रचारित करता आ रहा है। यहाँ का वातावरण और संतों का मार्गदर्शन समाज को अध्यात्म और सेवा की ओर प्रेरित करता है।
पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री "श्रीजी" महाराज ने भी देवनानी को आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में सफलता की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालु एवं निम्बार्क संप्रदाय के अनुयायी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।